महुआ से चौंकाने वाले रुझान: तेज प्रताप चौथे नंबर पर, जदयू और एनडीए की बढ़त और मजबूत

दो चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक मिले आंकड़ों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है, वहीं कई सीटों पर अप्रत्याशित तस्वीर उभर रही है।

Friday, November 14, 2025 - 11:03
0
महुआ से चौंकाने वाले रुझान: तेज प्रताप चौथे नंबर पर, जदयू और एनडीए की बढ़त और मजबूत

पटना (आरएनआई)। बिहार की चर्चित सीटों में शामिल महुआ विधानसभा क्षेत्र से चौंकाने वाला रुझान सामने आया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव इस समय चौथे नंबर पर चल रहे हैं। यहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय सिंह ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तीसरे नंबर पर AIMIM के अमित कुमार बने हुए हैं।

पश्चिमी चंपारण की नौ विधानसभा सीटों पर तीसरे राउंड के रुझानों में कई जगह मुकाबला रोचक हो गया है। वाल्मीकि नगर में धीरेंद्र प्रताप सिंह 1070 वोटों से जदयू के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि रामनगर में भाजपा के नंदकिशोर राम 3070 मतों से आगे चल रहे हैं। नरकटियागंज में राजद उम्मीदवार दीपक यादव 542 वोट से भाजपा के संजय पांडे पर बढ़त बनाए हुए हैं। बगहा में कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह 1438 वोटों से आगे हैं। लौरिया में भाजपा के विनय बिहारी केवल 70 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौतन में भाजपा के नारायण प्रसाद साह 103 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं। चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन 1112 वोटों से आगे हैं, जबकि बेतिया में कांग्रेस के वासी अहमद 719 वोटों से बढ़त में हैं। सिकटा सीट पर जदयू के समृद्ध वर्मा 2701 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

नालंदा जिले की सीटों पर भी जदयू और भाजपा की मजबूत स्थिति देखी जा रही है। अस्थावां से जदयू के जितेंद्र कुमार तीसरे राउंड तक कुल 10,646 वोट हासिल कर लेते हुए लगातार आगे हैं। बिहार शरीफ में भाजपा के डॉ. सुनील कुमार 2825 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। नालंदा सीट पर जदयू के श्रवण कुमार 8682 मत प्राप्त कर बढ़त में हैं। हरनौत से जदयू के हरिनारायण सिंह चौथे राउंड में 2933 वोटों से आगे हैं। हिलसा में अत्री मुनि 1269 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि इस्लामपुर में जदयू के रुहेल रंजन 128 वोटों से आगे हैं।

तारापुर विधानसभा सीट के दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा के सम्राट चौधरी ने 8647 वोट हासिल किए हैं और राजद के अरुण शाह को 5957 वोट मिले हैं, जिससे सम्राट चौधरी को 2690 मतों की बढ़त मिली है। सीवान से भाजपा के मंगल पांडे और अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर भी आगे चल रहे हैं, वहीं वैशाली में जदयू के सिद्धार्थ पटेल ने बढ़त बना रखी है।

अब तक के कुल रुझानों में एनडीए की स्थिति मजबूत दिख रही है। 243 सीटों में से एनडीए 166 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User