महिला महाविद्यालय में लगा फाइलेरिया उन्मूलन कैंप, सौ से अधिक छात्राओं ने उठाया लाभ

Aug 26, 2025 - 19:08
Aug 26, 2025 - 19:13
 0  108
महिला महाविद्यालय में लगा फाइलेरिया उन्मूलन कैंप, सौ से अधिक छात्राओं ने उठाया लाभ

फतेहपुर (आरएनआई) डॉ0 भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना समिति और रेंजर्स समिति के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क फाइलेरिया उन्मूलन स्वास्थ्य कैंप का आयोजन प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें महाविद्यालय की सौ से अधिक छात्राओ ने कैंप का लाभ उठाया। 

स्वास्थ जागरूकता प्रसार पर बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीना भारती ने कहा कि फाइलेरिया संक्रमण के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। समय पर दवाएं एवं स्वास्थ्य की जांच कराई जानी चाहिए। इसी क्रम में रेंजर्स समिति की प्रभारी डॉ अनुष्का छौंकर ने फाइलेरिएसिस के कारक और वाहक से सभी को अवगत कराते हुए इस टीकाकरण के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक सरोकार समिति के तत्वाधान में छात्राओं तक बैंक सुविधा पहुंचाने के लिए महाविद्यालय कैंपस में खाता खोलने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अधिक से अधिक छात्राओं के निःशुल्क शून्य बैलेंस पर खाता खोले गए। साथ ही उन्हें बैंक से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने जीवन में स्वास्थ के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी को स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की जरूरत है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वास्थ मस्तिष्क निवास करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की सदस्य डॉ० ज़िया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ० राज कुमार, आनंद नाथ ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो० शकुंतला, प्रो० प्रशांत द्विवेदी, डॉ० चंद्र भूषण और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0