महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट के खिलाफ सडक़ों पर उतरा जैन समाज, कलेक्टर-एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर की सख्त कार्रवाई की मांग

Thursday, December 21, 2023 - 18:14
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर के गुरुद्वारे से लगी बिल्डिंग में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद जबरन दुकान तोडऩे को लेकर हुए विवाद में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में गुरुवार को जैन समाज सडक़ों पर उतर आया। 

इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक  एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पहुंची।  उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम कचनार जैन परिवार के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो शहरभर में जमकर वायरल हुए। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर निहत्थे महिलाओं पर लाठी-डंडे से क्रूरतापूर्ण मारपीट का वीडियो शेयर कर अपनी तीखीं प्रतिक्रिया दी।

इधर मामले में एक ही परिवार के आधा दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुरुवार को आक्रोषित जैन समाज एवं शहरवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

तत्पश्चात एसपी कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पीडि़त कचनार परिवार ने कहा कि गुना में जैन समाज व्यापारिक वर्ग से आता है और व्यापार करके अपना भरण पोषण कर रहा है। 

कचनार जैन परिवार पिछले 60 वर्षों से बस स्टेंड पर होटल का व्यवसाय चला रहा है। उक्त प्रकरण में पीडि़त परिवार द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से दुकान को किराये पर प्राप्त की थी। जिसको खाली कराने का प्रकरण उच्च नयालय में लंबित हैं। 

लेकिन पिछले डेढ़ महीने से गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा गुुंडागिर्दी के माध्यम से कचनार परिवार को परेशान किया जा रहा है और किरायदारी वाली दुकान को जबरन बलपूर्वक तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। 

बुधवार शाम को भी गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े पदाधिकारी एवं लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे एवं घातक हथियारों से जैन परिवार की महिलाओं एवं पुरूषों पर हमला कर दिया। 

इस दौरान भीड़ ने पीडि़त परिवार के साथ बर्बरता की सारी हदे पार करते हुए जमकर मारपीट की। जिसके बाद हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सदस्यों को लहूलुहान हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 घटना में मारपीट और महिलाओं पर क्रूरता के वीडियो शहरभर में वायरल हैं। वहीं आसपास लगे कैमरों में पूरी घटना कैद है। लेकिन पुलिस इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

 ज्ञापन में कहा कि पूरी घटना व्यापारी समाज को दहशत में पहुंचाने के लिए की गई है। उक्त घटना से स्पष्ट है कि शहर में गुंडागिर्दी का माहौल बनाया जा रहा है।

 मामले में पीडि़त परिवार एवं समाज ने मांग की कि उक्त आपराधिक व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। वहीं किरायेदार जैन परिवार को नियमित दुकान संचालन हेतु सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User