महासेतु पर बड़ा हादसा; बिहार में निर्माणाधीन पुल का संपर्क पथ दो पिलरों के बीच धराशाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी। 45 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ एवं 5.575 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण में कुल 1603 करोड रुपए खर्च किए जाने हैं। अबतक पुल का लगभग 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है।

Monday, September 23, 2024 - 08:34
0
महासेतु पर बड़ा हादसा; बिहार में निर्माणाधीन पुल का संपर्क पथ दो पिलरों के बीच धराशाई

समस्तीपुर (आरएनआई) बिहार में फिर से पुल हादसा हुआ है। बख्तियारपुर- ताजपुर सिक्स लेन के निर्माणाधीन गंगा महासेतु के संपर्क पथ पर जिले के पटोरी के नंदनी लगुनियां रेलवे स्टेशन के उत्तर में दो पिलरों के बीच लगाया गया स्पेन करीब 50 फीट में रविवार रात धराशायी हो गया। इसके बाद पुल निर्माण में जुटी नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। रात के अंधेरे में लाइट जलाकर कंपनी के अधिकारी व कर्मी जेसीबी की मदद से धराशायी स्पैन के मलवे को मिट्टी के अंदर दबाकर साक्ष्य को मिटाने में लगे गये। हालांकि की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और कुछ लोगों ने मालवा दबाए जाने का वीडियो भी बना लिया। इस मामले में कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर जोसेफ ने बताया उक्त स्लैब में गड़बड़ी आ गयी थी, जिससे उसे गिराया गया है। स्लैब अपने से नहीं गिरा है।

शाहपुर पटोरी एवं मोहिउद्दीननगर के बीच नंदिनी लगुनियां रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के ऊपर इस महासेतु के संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है। कुछ माह पूर्व इनके पिलरों पर स्पैन चढ़ाएं गए थे। रविवार रात रेल लाइन के उत्तरी हिस्से में दो पिलरों पर अवस्थित यह स्पैन गिरकर धराशायी हो गया। इससे पुल की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी। 45 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ एवं 5.575 किलोमीटर लंबे नदी पुल के निर्माण में कुल 1603 करोड रुपए खर्च किए जाने हैं। अबतक पुल का लगभग 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। इसमें लगभग हजार करोड रुपए से अधिक खर्च किए जा चुका है। पुल का निर्माण वर्ष 2016 में ही हो जाना था। परंतु, वर्ष 2024 में भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। महासेतु के निर्माण में 307.50 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा एवं 277.50 करोड रुपए केंद्र सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User