महावीर जयंती पर गुना में आनंद उत्सव मेला: कलेक्टर कन्याल ने किया गौशाला का निरीक्षण

Monday, March 30, 2026 - 17:16
Updated: 7 months ago
0
महावीर जयंती पर गुना में आनंद उत्सव मेला: कलेक्टर कन्याल ने किया गौशाला का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर श्री समयोदय विद्या गौ सेवा संघ समिति, गुना आयोजित “आनंद उत्सव मेले कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने श्रीराम मुक्ति धाम के सामने स्थित जैन समाज गुना द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर आनंद उत्सव मेले का भ्रमण किया साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर समाज जनों को महावीर जयंती की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज के द्वारा संचालित गौ शाला एवं विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जैन समाज गुना अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री अनिल जैन, जिला मंत्री अनिल जैन, विकास जैन नखराली सहित कमेटी के पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी बड़ी संख्या में समाज जन, बच्चे, युवा एवं मातृ शक्ति की बहने उपस्थित रही। मेले का उद्देश्य भगवान_महावीर_स्वामी का संदेश जिओ_ओर_जीने_दो के मंत्र को साकार करते हुए समाज को गौशाला जोड़कर गोमाता की सेवा करना हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User