महाराजा सूरजमल की मूर्ति की स्थापना को लेकर जाट महासभा ने दिया ज्ञापन

Monday, May 19, 2025 - 14:22
Updated: 1 year ago
0
महाराजा सूरजमल की मूर्ति की स्थापना को लेकर जाट महासभा ने दिया ज्ञापन

मथुरा (आरएनआई) अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर एसडीएम छाता को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अखिल भारतीय जाट महासभा ने मांग की है कि महाराजा सूरजमल जी की मूर्ति मथुरा महानगर की किसी प्रमुख चौराहे पर लगाई जाए।

अखिल भारतीय जाट महासभा युवा मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल बिश्बेन्द्र चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान जाट राजा थे जिन्होंने अपने जीवन में कई युद्ध लड़े और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी वीरता और बलिदान को देखते हुए, हमें लगता है कि मथुरा शहर के किसी प्रमुख चौराहे उनकी मूर्ति लगाना आवश्यक है। और बताया कि महाराजा सूरजमल ने हिंदुओं की रक्षा के लिए मुगलों से कई बार युद्ध लड़ा था मथुरा जनपद में भरतपुर राजघराने की मथुरा मे सैकडो बीगा जमीन है क्या उनको उसमें से शासन और प्रशासन 30 बर्ग गज जमीन नहीं दे सकता है 
अगर यह प्रतिमा नहीं लगती है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की हो गई एसडीएम छाता ने ज्ञापन स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि इसे माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। युवा महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मांग को पूरा करें और महाराजा सूरजमल की विरासत को सम्मानित करें।


इस दौरान उपस्थित रहे बबलू चौधरी नवाब सिंह पौनिया हर्ष चौधरी सुशील चौधरी लव कुमार  सीपी सिंह चाहर महेंद्र भंरगर धीरज चौधरी सत्येंद्र चौधरी हिरदेश चौधरी निशांत पचहरा वीरेंद्र चौधरी,बिश्बनाथ चौधरी, अजय चौधरी सुजाता सिंह तालान पवन कुंतल रवि सिंह मंगल नरवर जितेंद्र चौधरी अभिषेक सिंह राजू चौधरी सुरजीत चौधरी सुभम चौधरी सुरेन्द्र सिहं चेतन तेवतिया उमाशकर सिहं जय प्रकाश चौधरी मजूंरानी सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User