डेयरी पर गोली कांड कर दहशत फैलाने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

Monday, May 19, 2025 - 14:22
Updated: 1 year ago
0
डेयरी पर गोली कांड कर दहशत फैलाने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

मथुरा (आरएनआई) हाईवे के महेंद्र नगर कालोनी में 11 मई को दूध के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने के एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस में अब तक पुलिस छह आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी को छोड़ने के मामले में मंडी चौकी प्रभारी व एक सिपाही भी जेल भेजे गए हैं।

हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि  विजय कुमार अग्रवाल निवासी महेंद्र नगर के मकान में मांट के गांव गढ़ी पीतांबर निवासी युवक बाबी किराए पर रहता है और नीचे दुकान पर डेरी चलाता है। 11 मई को बाबी डेरी पर बैठा था।

दूध के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। फायरिंग में पड़ोस के रहने वाले अर्जुन उर्फ मेघश्याम जांघ में गोली लगने से घायल हो गए थे। विजय कुमार ने हरिदास, सुभाष, सुनील, अनिल, शौर्य और सिद्धार्थ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

वारदात के बाद पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन बाद सुनील निवासी अमर कालोनी थाना हाईवे को गुलमोहर कालोनी के पास गोवर्धन जाने वाली सड़क पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

हाईवे थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सलेमपुर के पहले महाराजा वैशाली कालोनी के मोड़ पर सौंख रोड पर रविवार देर रात 1:45 बजे मुठभेड़ में सिद्धार्थ उर्फ कृष्णा निवासी हंसराज कालोनी थाना हाईवे को गिरफ्तार किया गया है।

बताते चलें कि इस प्रकरण में 70 हजार रुपये लेकर एक आरोपी सचिन को छोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई तो मंडी चौकी प्रभारी विदित कुमार और  सिपाही दिलीप दोषी पाए गए थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User