महानवमी पर माता चामुंडा देवी के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन

Friday, October 11, 2024 - 20:36
Updated: 2 years ago
0
महानवमी पर माता चामुंडा देवी के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) शारदीय नवरात्रि का महानवमी आज है, ऐसे में माता के प्रत्येक मंदिरो और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीर देखने को मिल रही है, ऐसे में माता के दर्शन को आए भक्तों के बीच पानी, चाय इत्यादि निशुल्क वितरण को लेकर जिले का सुप्रसिद्ध मंदिर कटरा स्थित मां चामुंडा देवी स्थान में गायघाट सामाजिक मंच के सौजन्य से नवमी के अवसर पर शक्तिपीठ माता चामुंडा देवी मंदिर के परिसर के पास स्थित विवाह भवन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें दूध से बनी हुई हलुआ, चना , चाय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी.

इस कार्यक्रम शुरू होने से पहले सर्वप्रथम देसी घी से बना हुआ हलुआ प्रसाद से माता चामुंडा देवी जी को भोग लगाया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, मणि भूषण सिंह, राजीव रंजन सिंह, आनंद मोहन सिंह, सुधांशु कुमार, मनोज सहनी, संजीव कुमार ,रामनरेश सिंह, पुतुल सिंह, मनोज सिंह, महाराणा प्रताप, प्रभाश सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश रंजन, राम श्रेष्ठ सहनी,नवीन सिंह, सुधीर कुमार सिंह इत्यादि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User