महाकाल शनिदेव अवसान माता मंदिर रानीपुर कायस्थ में तांत्रोक्त विधि से शनिदेव अनुष्ठान आयोजित

Sunday, May 17, 2026 - 19:23
Updated: 4 months ago
0
महाकाल शनिदेव अवसान माता मंदिर रानीपुर कायस्थ में तांत्रोक्त विधि से शनिदेव अनुष्ठान आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में शनि जयंती शनि अमावस्या को कादीपुर शाहगंज रोड स्थित महाकाल शनिदेव अवसान माता मंदिर रानीपुर कायस्थ में विशेष पूजन-अर्चन अनुष्ठान आयोजित किया गया।इस अवसर पर न्याय के देवता दण्डाधिकारी भगवान शनि की प्रतिमा पर सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु पूजन अर्चन करते दिखे। अवधूत कपाली बाबा सांयकाल भगवान शनिदेव का श्रृंगार,तेलाभिषेक, पंचाभिषेक, दीपदान व हवन पूजन कर अनुष्ठान पूर्ण किया। दोपहर से चल रहे शनिदेव खिचड़ी भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अवधूत कपाली बाबा ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस 

वर्ष 2026 में शनि अमावस्या (शनिश्चरी अमावस्या) और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग आज शनिवार को पड़ा है।ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 05:11 बजे प्रारंभ हुई।आज के दिन विशेष पूजा और दान-पुण्य से शनि दोष दूर होते हैं। लोक कल्याणार्थ आज इस विशेष दिवस पर यह अनुष्ठान आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजित राम,डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव,सुरेंद्र सिंह, अंगद सिंह, जीतेन्द्र सिंह कोटेदार नूरपुर, प्रभाकर सिंह, रानीपुर कायस्थ ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अंकित श्रीवास्तव आंसू, रमेश मोदनवाल, शुभम् सिंह, रामू मोदनवाल, किन्नर कल्याण बोर्ड उप्र शासन की सदस्य काजल किन्नर, सुनील मोदनवाल,सूर्यलाल गुप्ता सभासद, उत्कर्ष मोदनवाल,मथुरा सिंह जटायु,अभिनव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा, अम्बरीष मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह,हरीशचंद्र मिश्र,विनोद कुमार सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह, सुमित सिंह टिंकू, अतुल सिंह,अंकुर सिंह,आचार्य नीरज मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User