मप्र शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

Friday, August 2, 2024 - 21:59
Updated: 2 years ago
0
मप्र शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये है, शासन ने इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी 

MP GAD द्वारा जारी आदेश में शासन में 1989 बैच के IAS अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया है वहीं 1990 बैच के एस एन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह अपर मुख्य सचिव गृह विभाग नियुक्त किया है।

इन IAS अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव 

इसके अतिरिक्त शासन ने IAS केसी गुप्ता, संजय दुबे, अनिरुद्ध मुकर्जी, दीपाली रस्तोगी, डीपी आहूजा, विवेक कुमार पोरवाल संदीप यादव और सुदाम खांडे के प्रभार में भी परिवर्तन किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, शासन के आदेश में कहा गया है जिन IAS अधिकारियों की नियुक्ति जिस पद पर हुई है उस पद का अतिरिक्त प्रभार सँभालने वाले अधिकारी अब से उस प्रभार से मुक्त होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User