मन समिति गुना के द्वारा जिला चिकित्‍सालय गुना के लिए चादर प्रदान की

Oct 26, 2024 - 18:27
Oct 26, 2024 - 18:27
 0  918
मन समिति गुना के द्वारा जिला चिकित्‍सालय गुना के लिए चादर प्रदान की

गुना (आरएनआई) सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय गुना ने बताया कि आज मन समिति गुना की सचिव डॉ. संगीता सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव एवं इप्का लेबोरेटरीज न्यूरो डिविजन से चंद्रशेखर द्वारा जिला चिकित्सालय गुना के लिये 280 चादर प्रदान की गई, जिसकी कीमत लगभग 45000/– रूपये है। 

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन से सिविल सर्जन डॉ. आरएस भाटी, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. लखन लाल धाकड़, डॉ.वी.एस रघुवंशी, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. अदिति इंगले, सुश्री संजना अगस्टीन, स्टोर प्रभारी मकसूद बेग,चेतन शर्मा एवं मन समिति से डॉ.भावना मुकुंद, डॉ. रश्मि तिवारी एवं पंकज  उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा जिला गुना के गणमान्य नागरिकों से आव्हान किया गया है कि सभी जिला चिकित्सालय के उन्नयन के लिये आगे आकर अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0