मनु कन्याओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रोता

Sunday, April 21, 2024 - 19:01
Updated: 3 years ago
0
मनु कन्याओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रोता

जौनपुर (आरएनआई) सुईथाकला क्षेत्र के समोधपुर में चल रही भागवत कथा का तीसरा दिन मनु कन्याओं के वर्णन के साथ शुरू हुई। प्रसंग का वर्णन करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं.वेद प्रकाश पाण्डेय ने मानव उत्पत्ति का श्रेय मनु और सतरूपा को दिया। भगवान कपिल के जन्म सहित कथावाचक द्वारा शिव विवाह और भक्त राज ध्रुव की कथा के साथ ही लोगों से सदाचरण करने की अपील की। 

क्षेत्र स्थित समोधपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा की शुरुआत परम्परागत विधिः विधान के साथ व्यासपीठ और भागवत पुराण के पूजन अर्चन,आरती से हुआ। प्रसंग की कड़ी में शिव विवाह के वर्णन के दौरान कथावाचक ने विवाह को एक पवित्र संस्कार बताते हुए संस्कार विहीन जीवन को व्यर्थ कहा। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अन्त में आयोजक इन्द्रसेन तिवारी द्वारा सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे।इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विनोद सिंह, अनिल कुमार,अन्जनी सिंह समेत तमाम श्रोता श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User