स्कार्पियो ने आटों से टकराकर अनियंत्रित होकर खड्डे में उतरी

Sunday, April 21, 2024 - 19:03
Updated: 3 years ago
0
स्कार्पियो ने आटों से टकराकर अनियंत्रित होकर खड्डे में उतरी

जौनपुर (आरएनआई) खुटहन जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ के पास रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो आटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो दो बाइको से टकराते हुए सड़क के नीचे खड्ड में उतर गई। आटो में सवार दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा व कबिरुद्दीनपुर गांव के रवि गौतम की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मारते हुए सड़क के बगल खड्ड में उतर गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर किए जाने के बाद सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। आटो चालक दिनेश गुप्ता को हल्की चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटनास्थल पर पहुंच घायलों की सहायता में लगे रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User