मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की पेशी; पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा था समन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। बीते दिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से उन्हें नया समन जारी किया गया था। इसके जरिए रॉबर्ट वाड्रा को आज यानी 17 जून को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। 

Tuesday, June 17, 2025 - 10:51
0
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की पेशी; पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा था समन

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला ब्रिटेन के रहने वाले हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा है। मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा को 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने तब यह कहते हुए पेशी से इनकार कर दिया था कि उन्हें 9 जून को फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने कोविड टेस्ट कराया है। उनके वकील ने उस समय कहा था कि वाड्रा समन से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वे देश से बाहर जाने से पहले या बाद में कभी भी ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं।

वाड्रा से ईडी ने अप्रैल में तीन दिन लगातार पूछताछ की थी।  थी। ये पूछताछ हरियाणा में 2008 की एक जमीन डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ईडी की जांच के तहत कुल तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे हुए हैं।

संजय भंडारी एक हथियार डीलर हैं जो 2016 में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश अदालत ने भारत सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें भंडारी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद भंडारी को भारत लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

ईडी ने 2023 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि भंडारी ने 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार रिनोवेट कराया। एजेंसी का दावा है कि इस रिनोवेशन के लिए पैसा वाड्रा ने दिया था। रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी लंदन में कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने इन आरोपों लेकर कहा कि उन्हें राजनीतिक मकसद के तहत परेशान किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User