मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले ही विधानसभा सचिवालय ने नई विधानसभा गठन की तैयारियां शुरू कर दी है

Tuesday, November 21, 2023 - 12:03
Updated: 3 years ago
0

भोपाल, (आरएनआई) सचिवालय ने माननीयों को घर खाली करने का निर्देश दिया है। 30 मौजूदा विधायकों को चिट्ठी भेजी गई है।

 एमपी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे विधायकों को नोटिस दिया गया है।

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में जीतने वाले नए विधायकों के लिए आवास जुटाने की कवायद की जा रही है।

 3 दिसंबर को चुनकर आने वाले नए विधायकों को आवास आवंटित होना है। विधानसभा सचिवालय ने राज्य सरकार को भी पत्र भेजा है। 

राज्य सरकार को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों के गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउस रिक्त रखने को कहा गया है।

 नए विधायकों को परेशानी ना हो इसलिए यह फैसला लिया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User