मथुरा: सरकारी स्कूल के ट्रेनी शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्राओं से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस

Sunday, May 11, 2025 - 18:53
Updated: 1 year ago
0
मथुरा: सरकारी स्कूल के ट्रेनी शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्राओं से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस
demo

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मथुरा में शिक्षक और छात्राओं का मामला गरमा गया है। मथुरा के चौमुहां ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में एक प्रशिक्षु शिक्षक द्वारा कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल की प्रधान अध्यापिका ने भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है।

दरअसल, पूरे मामले में आरोपित प्रशिक्षु शिक्षक रवि शर्मा को हाल ही में इस स्कूल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। कुछ दिनों से छात्राओं ने शिकायत की कि वह उनके साथ बेहद अशोभनीय व्यवहार कर रहा है। उन्हें धमकी भी दे रहा है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। एक-एक करके उन्हें बुलाकर गलत हरकतें करता था।

छात्राओं ने जब स्कूल स्टाफ को यह बात बताई, तो प्रधानाध्यापिका ने तुरंत छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रधान अध्यापिका ने मथुरा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया।
छाता थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई। आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीओ छाता आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User