मथुरा में श्रद्धालुओं का सैलाब: जन्माष्टमी पर पूजा के लिए सिर्फ 44 मिनट का वक्त

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। 

Aug 16, 2025 - 14:45
 0  513
मथुरा में श्रद्धालुओं का सैलाब: जन्माष्टमी पर पूजा के लिए सिर्फ 44 मिनट का वक्त

मथुरा(आरएनआई)  भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी 17 तथा नंदोत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा। यहां जन्माष्टमी खुर गिनती विधि से मनाई जाती है। यानी रक्षा बंधन के बाद ठीक 8 दिन गिनकर। 17 अगस्त को मध्यरात्री में अजन्मे कृष्ण अवतरित होंगे। 18 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नंदभवन में होगा। जिसमें नंदगांव बरसाना के समाजियों द्वारा बधाई गायन, बांस बधाई, दधी कंधौ लीला, प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध आदि आकर्षण के होंगे।

वृंदावन में जहां एक ओर देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रात को दुनिया भर मेंं अभिषेक किया जाता है वहीं वृंदावन के प्रमुख सप्तदेवायलों में शामिल राधा दमोदर लाल मंदिर और राधा रमण मंदिर में दिन में भी आराध्य का महाभिषेक किया जाता है। इस पल के साक्षी बनने के लिए लाखों श्रृद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। इस दिन के लिए काफी समय पहले ही होटल आश्रमों में बुकिंग शुरू हो जाती हैं।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।

जन्मभूमि संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। जन्मभूमि संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 16 अगस्त को रात 11 बजे से मंदिर में ठाकुरजी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही रात 2:00 बजे तक भक्त कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.