मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार उत्साहित, सेंसेक्स 361 अंक और चढ़ा

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से उत्साहित निवेशकों के लिवाल बने रहने से स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

Tuesday, December 27, 2022 - 21:30
0
मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार उत्साहित, सेंसेक्स 361 अंक और चढ़ा
शेयर बाजार

मुंबई, 27 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से उत्साहित निवेशकों के लिवाल बने रहने से स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 361.01 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और कारोबार के अंत में यह 60,927.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 420.26 अंक तक उछल गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, विप्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाइटन में खासी मजबूती रही।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सोल लाभ के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बंद रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत चढ़कर 84.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस बीच, विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 497.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User