भोपाल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का खुलासा, मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को लगाई फटकार
भोपाल (आरएनआई) भोपाल में सरकारी जमीन पर मदरसे और मस्जिद का निर्माण हो गया लेकिन प्रशासन बेखबर रही। यही नहीं, वहां मांस की दुकानें भी खुल गई हैं। सहकारिता मंत्री विश्नास सारंग जब निरीक्षण के लिए निकलें तो हैरान रह गए हैं। वार्ड क्रमांक 71 के गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण है। इस दौरान मंत्री वार्ड नंबर 69, 70 और 71 के कई इलाकों का निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंगों और अतिक्रमण को देखकर मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने मौके पर एसडीएम सुमित पांडे को बुलाकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित तहसीलदार करुणा दंडोतिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाकर वहां व्यवसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। साथ ही मंत्री ने पानी और बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)