भोपाल में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से वरिष्ठ पत्रकार अजीज रिजवान घायल, अस्पताल में भर्ती
मप्र के वरिष्ठ पत्रकार अजीज रिजवान अहमद सिद्दीकी आज एक दुर्घटना का शिकार होकर भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के 1 मई के कार्यक्रम का आमंत्रण देने वे आज दोपहर सुशील अग्रवाल के मध्या एडवर्टाइजिंग के एमपी नगर दफ्तर पहुंचे थे। उनके साथ 5-6 पत्रकार साथी भी थे। लौटते समय लिफ्ट के वायर टूटने से लिफ्ट तीसरी मंजिल से सीधे नीचे तलघर में गिरी।
रिजवान भाई के एक पैर में गंभीर चोट है। उनके पैर का एक्सरा और एमआरआई कराई गई है। शायद घुटने में फ्रेक्चर है। डाॅक्टर कल ऑपरेशन करने के बारे में निर्णय करेंगे। अन्य घायल पत्रकार साथियों को सेज अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)