भोपाल के सभी रैन बसेरों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, 27 मई से 1 जून तक होगी जांच बनेगें आयुष्मान और आभा आईडी कार्ड

May 25, 2024 - 23:23
May 25, 2024 - 23:24
 0  459
भोपाल के सभी रैन बसेरों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, 27 मई से 1 जून तक होगी जांच बनेगें आयुष्मान और आभा आईडी कार्ड

भोपाल (आरएनआई) शहर के विभिन्न रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 27 मई से 1 जून तक चलेंगे। रैन बसेरे में शरण लेनें वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शिविरों का आयोजन रात 8:00 बजे से किया गया है । शिविर में असंचारी रोगों के परीक्षण, चर्म रोग स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा दी जावेगी। इसके साथ ही इन शिविरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था भी की गई है।

स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सेवाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि भोपाल के 11 विभिन्न रैन बसेरों में 27 मई से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सेवाएं दी जाएंगी। जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से आयोजित इन शिविरों में सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग भी लिया जावेगा।

आयुष्मान कार्ड और दो हजार से ज्यादा आभा आई डी बनाई 

पूर्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक पीठों पर सुबह 7 बजे से शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में 25 हजार से अधिक श्रमिक लाभान्वित हुए थे। साथ ही एक हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड और दो हजार से ज्यादा आभा आई डी बनाई गई थीं।

इन रैन बसेरों में आयोजित होंगे शिविर –
आईएसबीटी , हलालपुर बस स्टैंड के पास, कैंसर अस्पताल परिसर, हमीदिया अस्पताल के पास, यादगार शाहजहानी पार्क, नेहरू नगर, डीआईजी बंगला नगर निगम कार्यालय के पास, टीबी हॉस्पिटल ईदगाह हिल्स, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6, ट्रांसपोर्ट नगर कोकता, एमपी नगर जोन 2 में शिविर आयोजित होंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0