भोजन वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं मिलने पर सिविल सर्जन ने जताई कड़ी नाराजगी
गुना (आरएनआई) 30 अक्टूबर की देर शाम सिविल सर्जन डॉ. वी.एस. रघुवंशी एवं सहायक प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय गुना के चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के समय परोसी जा रही दाल अत्यंत पतली पाई गई, जिस पर सिविल सर्जन द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त बांटी जा रही रोटियां ठीक प्रकार से सिकी हुई नहीं थीं एवं खाने योग्य अवस्था में नहीं थीं। भोजन वितरण करने वाले कर्मचारी मास्क, ग्लव्स एवं हेड कैप के बिना कार्य करते पाए गए, जो स्वच्छता मानकों के विपरीत है। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित भोजन शाखा के दिनांक 30 अक्टूबर 2025 के देयक में 50 प्रतिशत की कटौती (कटोत्रा) करने के निर्देश दिये तथा कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि ऐसी पुनरावृत्ति पाई जाती है तो ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

