ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने गुना लोकसभा की बैठक कर दिए जीत का मंत्र

गुना लोकसभा योजना बैठक का अशोकनगर से हुआ श्रीगणेश

Thursday, February 22, 2024 - 18:57
Updated: 3 years ago
0
ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने गुना लोकसभा की बैठक कर दिए जीत का मंत्र

गुना/अशोकनगर (आरएनआई) गुना लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह दांगी ने गुना लोकसभा को इतिहासिक मतों से जिताने विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए जीत का मंत्र दिया। 

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुना लोकसभा योजना बैठक अशोकनगर स्थित होटल राजश्री में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने सम्मिलित होकर लोकसभा चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और आगामी चुनाव की दृष्टि से कार्य विभाजन कर कार्यक्रताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ की गई। स्वागत भाषण क्षेत्रीय सांसद डॉ के पी यादव ने दिया।

बैठक में गुना लोकसभा प्रभारी दुर्गलाल विजय ने संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने कार्यक्रताओं को मंत्र दिया। इस अवसर पर  गुना भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं अशोकनगर जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी सहित गुना लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं जन प्रतिनिधि मंचासीन रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User