भीषण गर्मी की चपेट में पूरा पूर्वांचल, वाराणसी-जौनपुर में ऑरेंज अलर्ट

वाराणसी व आसपास के जिलों समेत पूरा पूर्वांचल गर्मी के चपेट में है। भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की कतार लगी है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।  

Jun 13, 2024 - 12:40
 0  810
भीषण गर्मी की चपेट में पूरा पूर्वांचल, वाराणसी-जौनपुर में ऑरेंज अलर्ट
demo

वाराणसी (आरएनआई) वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम का तेवर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तीन दिन से लगातार तीखी धूप हो रही है। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। रात को भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गुरुवार की सुबह से ही तीखी धूप निकल आई। गर्मी के चलते सुबह सात बजे ही लोगों के पसीने छूटने लगे। घर से बाहन निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। दोपहर होते ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   

मौसम विभाग लखनऊ ने वाराणसी, जौनपुर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें ताप लहरी चलने के आसार हैं। साथ ही सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल 16 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 17 जून से तेज हवा संग बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के आसार हैं।

बुधवार को बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर 47.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले जबकि प्रयागराज 47.0 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया।

बुधवार को सुबह से ही धूप अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा तेज रही। दोपहर में आसमान से आग बरस मालूम हुई। शाम को भी खास राहत नहीं मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस औसत से 6.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.