भार्गव कॉलोनी में भक्तों ने धूमधाम से की 12वें वर्ष की गोवर्धन पूजा

Oct 22, 2025 - 21:46
Oct 22, 2025 - 21:55
 0  162
भार्गव कॉलोनी में भक्तों ने धूमधाम से की 12वें वर्ष की गोवर्धन पूजा

गुना (आरएनआई) देश भर में आज गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।आमतौर पर यह पर्व दिवाली के अगले दिन ही होता है लेकिन अमावस्या दो दिन होने के कारण यह एक दिन के गैप के बाद आज 22 अक्टूबर बुधवार को भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ जिले भर में मनाया जा रहा हे।  इसी क्रम में आज भार्गव कालोनी में प्रतिवर्षानुसार कालोनीवासियों द्वारा 12 वे वर्ष की। विधि विधान से भगवान गिरिराज धरण की पूजन अर्चन संपन्न हुई। वार्ड वासियों ने गोर्वधन पूजा में शामिल होकर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाएं और पूजन पश्चात अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।  मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0