भारत विकास परिषद कुंभराज ने नगर परिषद के सहयोग से वृक्षारोपण कर मनाया स्थापना दिवस

शाउमा विद्यालय कन्‍या परिसर कुंभराज में 101 पौधों का कराया गया रोपण

Wednesday, July 10, 2024 - 22:40
Updated: 2 years ago
0
भारत विकास परिषद कुंभराज ने नगर परिषद के सहयोग से वृक्षारोपण कर मनाया स्थापना दिवस

गुना (आरएनआई) भारत विकास परिषद शाखा कुंभराज और नगर परिषद कुंभराज द्वारा परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार शुभम जैन, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शारदा देवी साहू और थाना प्रभारी  नीरज राणा के साथ परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कासट अध्यक्ष चंद्रेश झवर मंचाशीन रहे। 

इस दौरान तहसीलदार शुभम जैन द्वारा बताया गया पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। सभी को देखरेख कर वृक्षारोपण को सफल बनाना है। एक पेड़ मां के नाम का संदेश भी दिया गया। सभी नागरिकों को बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर उनको संवारने का काम भी करना चाहिए। फलदार पौधे लगाने पर जोर दिया गया। परिषद ने नगर के गऊघाट मुक्तिधाम पर भी सुबह वृक्षारोपण किया। आज लगभग 101 पौधे लगाए गए तथा पौधों को फेंसिंग कर सुरक्षित भी करवाया गया। आज इस अवसर पर आम, जामुन, जामफल, नारियल, कटहल, पीपल आदि का वृक्षारोपण किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User