भारत पाक युद्ध हुआ तो पाकिस्तान खत्म हो जाएगा:-तिवारी

Wednesday, April 30, 2025 - 15:41
Updated: 1 year ago
0
भारत पाक युद्ध हुआ तो पाकिस्तान खत्म हो जाएगा:-तिवारी

नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं जाने माने सीए संजय कुमार तिवारी ने कहा है, कि भारत पाक के बीच अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान दुनियां के नक्शे से सदा के लिए मीट जाएगा। 

संजय सावरन एंड कंपनी में कार्यरत श्री तिवारी ने यह प्रतिक्रिया पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की गत 22 अप्रैल को हुयी हत्या के बाद भारत पाक के बीच उत्पन्न तनाव पर दी है। उन्होंने इस हत्याकांड को कायराना करार देते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सम्वेदना जतायी। 

देश के सबसे प्रतिष्ठित बनारस संसदीय क्षेत्र से पिछला लोक सभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके श्री तिवारी ने कहा कि अगर युद्ध की स्थिति बनी तो भुखमरी से जुझ रहे पाकिस्तान दुनियां के नक्शे से मीट जाएगा। वहीं विकास की राह पर अग्रसर भारत की तरक्की प्रभावित होगी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में पाकिस्तान को खोने के लिए कुछ नहीं है। वह पहले से कंगाल है, लेकिन भारत विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है। जिनका रिटर्न आना है। भारत को ट्रंप के नए टेरीफ से भी उबरना है। 

श्री तिवारी ने कहा कि रूस यूक्रेन, इज़राइल हमास आदि युद्धों से दुनियां में आर्थिक मंदी है।अमरीका भी इस मंदी की दौर से गुजर रहा है।इस समय मौके का फायदा उठाकर चीन अपना व्यापार क्षेत्र बढ़ा रहा है।  चीन पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अपने हित को ध्यान में रखकर उसको समर्थन दे रहा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User