भारत-पाक तनाव के बीच मथुरा में हाई अलर्ट, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर बनाए मोर्चे, चेकपोस्ट पर कड़ी सतर्कता

Saturday, May 10, 2025 - 18:52
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) भारत-पाक तनाव के बीच मथुरा में हाई अलर्ट, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर बनाए मोर्चे, चेकपोस्ट पर कड़ी सतर्कताभारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद धर्म की नगरी पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रशासनिक एवं अन्य विभागों की संयुक्त बैठक के बाद सिविल पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है। जिले की सीमा में हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 100 से अधिक मोर्चे बनाए गए हैं। इसी तरह चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं। आवश्यकता पर इनसे पुलिस मोर्चा लेगी।

जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाक ने भारत पर हमला बोल दिया है। सेना उसको करारा जवाब दे रही हैं। भारत-पाक युद्ध के हालात को लेकर जिले की पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन एवं रक्षा मंत्रालय से जारी होने वाली गाइडलाइन के अनुरूप काम तेज कर दिया है।

पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हाईवे, यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य प्रमुख मार्ग पर 100 से अधिक मोर्चे बनाए गए हैं। टोल पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। हाईवे पर हर डेढ़ किलोमीटर दायरे में एक मोर्चा बनाया गया है। हर थाना क्षेत्र में करीब पांच-पांच मोर्चा बनाए गए हैं। गुरुवार की शाम से ही प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। जिलेभर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी प्रमुख मंदिरों के अंदर और आसपास क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटलों एवं धर्मशालाओं में चेकिंग की जा रही है।

हाईवे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल पर तैनात एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग वाहनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उपचार से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में मंगा ली गई हैं, ताकि जरूरत पर तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User