भारतीय हॉकी के 100 वर्ष: गुना में मनाई गई सुनहरी विरासत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Nov 7, 2025 - 21:03
Nov 7, 2025 - 21:14
 0  135
भारतीय हॉकी के 100 वर्ष: गुना में मनाई गई सुनहरी विरासत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गुना (आरएनआई)। भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को संजय स्टेडियम, गुना में जिला हॉकी संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सिसोदिया ने कहा कि भारतीय हॉकी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गर्व की विरासत है। उन्होंने कहा कि हॉकी ने भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है और आज भी यह खेल देश की एकता, अनुशासन और जुनून का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने जोश और ऊर्जा से भरे शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर का उद्देश्य न केवल भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास को नमन करना है, बल्कि नई पीढ़ी में खेल के प्रति रुचि और समर्पण की भावना जगाना भी है।

सिसोदिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में गुना जैसे छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे, जो देश का नाम रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0