भारतीय वायुसेना के बेड़े में बढ़ेगा यह खास ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सेविले में एयरबस द्वारा निर्मित पहला सी-295 परिवहन विमान हासिल करेंगे। भारतीय वायुसेना ने 56 ऐसे विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

Wednesday, September 13, 2023 - 12:12
0
भारतीय वायुसेना के बेड़े में बढ़ेगा यह खास ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
Air Chief Marshal VR Chaudhari

नई दिल्ली। (आरएनआई) भारतीय वायुसेना लगातार अपने बेड़े को बढ़ाती जा रही है। साथ ही वो इस बात पर भी जोर दे रही है कि उसके बेड़े में शामिल होने वाले किसी भी तरह के विमान देश में ही बनाए गए हों। इसी क्रम में, अब देश की वायुसेना के पास जल्द सी-295 परिवहन विमान (ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) मौजूद होगा।  

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सेविले में एयरबस द्वारा निर्मित पहला सी-295 परिवहन विमान हासिल करेंगे। बता दें, भारतीय वायुसेना ने 56 ऐसे विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से 16 विमान स्पेन में बनेंगे। वहीं अन्य 40 को गुजरात के वडोदरा में एयरबस-टाटा का संयुक्त उद्यम बनाएगा।

वायुसेना प्रमुख बुधवार को सेविले स्थित एयरबस संयंत्र में पहला विमान हासिल करेंगे। वहां एक समारोह के बाद विमान भारत के लिए उड़ान भरेगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिंडन वायुसेना केंद्र में एक समारोह में इस विमान को सेवा में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

रक्षा मंत्रालय और स्पेन की एयरबस रक्षा एवं अंतरिक्ष कंपनी ने सितंबर 2021 में भारतीय वायुसेना के लिए 56 सी-295 विमान निर्माण संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय उप वायुसेना प्रमुख रहे एअर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अनुबंध समझौते की अगुआई की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User