भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को हटाने की मांग

Tuesday, July 29, 2025 - 19:51
Updated: 1 year ago
0
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को हटाने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को हटाए जाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। 

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक कश्यप की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि बीएचयू जेसे प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति में पारदर्शिता और योग्यता का ध्यान रखना आवश्यक है। कुछ नियुक्तियों में इन मानकों का पालन नहीं किया गया है। जिससे विश्वविद्यालय की साख और कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन सदस्यों की नियुक्ति से न केवल शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है बल्कि विश्वविद्यालय के प्रशासन में भी अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। मांग किया कि एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाए जो इन नियुक्तियों की समीक्षा कर सके। जहां विश्वविद्यालयों में शिक्षाविद को सदस्य बनाना चाहिए वहां कम पढ़े लिखे और राजनैतिक लोगों को सदस्य बना दिया गया है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। जांच लंबित रहने तक इन सदस्यों को उन पदों से अस्थाई रूप से हटाया जाए, कार्यकारिणी का पुनर्गठन पारदर्शी तरीके से किया जाए जिससे योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर हम्माद हुसैन, मो0 बिलाल, आकिब, आहद मॉडल, वसी अहमद, वीरेन्द्र सिंह चौहान, शुभांशु निषाद भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User