भाजयुमो के रक्तदान शिविर में 42 युवाओं ने किया डोनेशन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की हुई शुरुआत

Wednesday, September 17, 2025 - 19:46
Updated: 1 year ago
0
भाजयुमो के रक्तदान शिविर में 42 युवाओं ने किया डोनेशन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की हुई शुरुआत

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा एवं जिला प्रवासी सचिन शुक्ला, विधायक विकास गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया जो 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा। 

रक्तदान शिविर पूरे देश में चल रहे सेवा पखवाड़ा के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का एक हिस्सा था। इस दौरान, पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक कई अन्य सेवा कार्यों में भी लगे हुए हैं जैसे स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता। ये आयोजन भाजपा और उसके युवा मोर्चा की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को एक उत्सव के बजाय समाज के प्रति सेवा के अवसर के रूप में मनाते हैं। युवा मोर्चा के कैंप में कानपुर की हैलट की टीम को भी बुलवाकर रक्तदान किया। कानपुर हैलट के लिए रक्तदान करने वालो में सचिन शुक्ला, मधुराज विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह, प्रसून तिवारी, गोलू गुप्ता, गौरव पाल, संत लाल सोनी, आशीष सिंह, अनुराग सोनी, सावन गुप्ता, सामी खान, अभिषेक सिंह, शशि चैधरी, रितिक सिंह, मनोज मिश्रा, विवेक मिश्रा, विनय तिवारी, किशन कुमार, शिवांशु, शुभम, रोहित वर्मा, अखिलेश रहे, वहीं सदर के लिए रक्तदान करने वालो में शशिकांत, पवन कुमार गुप्ता, अंकित द्विवेदी, मोहित कुमार सिंह, रूपेश भारती, गौरव गुप्ता, हनुमतेंद्र प्रताप सिंह, विष्णुकांत, अंकुर शुक्ला, कुलदीप सिंह, सुमित मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, दीपक बाजपेई, मनीष कुमार पांडेय, मोहसिन हैदर, अहतेशाम रिजवी, प्रवीण, अल्फ़ाज़, अनिल, आनन्द कुमार गुप्ता ने रक्तदान किया। कानपुर मेडिकल कॉलेज रक्तकेन्द्र से ज्ञान, डॉक्टर विवान शुक्ला, स्टाफ नर्स शकीला, रक्तकेन्द्र से टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली, टेक्नोलॉजिस्ट, दिव्या वर्मा, बृज किशोर, अखिलेश, संतोष राजपूत, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, लैब असिस्टेंट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव सफाई कर्मी मुकेश, अनुराग सोनी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User