भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया,कांग्रेस तो श्री राम का अस्तित्व ही नहीं मानती : महेंद्र सिंह सिसोदिया

भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया,कांग्रेस तो श्री राम का अस्तित्व ही नहीं मानती : महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रत्याशी ने सघन जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियाँ गिनाई।

Tuesday, October 31, 2023 - 19:22
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के मंदिर का अयोध्या में निर्माण करा दिया है जिसका शुभारंभ 22  जनवरी को होने जा रहा है,वहीं कांग्रेस के अधर्मी नेता श्री राम के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लगाते हैं और कोर्ट में शपथपत्र देते हैं कि भगवान श्री राम तो मात्र काल्पनिक चरित्र हैं।तो अगर हमारे देश में आप रामराज्य लाना चाहते हैं तो अपने धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को वोट दें और कांग्रेस को इस बार जड़ से उखाड़ फेंक दें।”ये बात भारतीय जानता पार्टी के बमौरी विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ग्राम उकावद में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए मैंने समूची बमौरी विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं जिसका श्रेय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को देना चाहता हूँ।कुछ कार्य रह गए हैं जिन्हें हम आने वाले समय मैं पूर्ण करेंगे।भाजपा प्रत्याशी श्री  सिसोदिया ने मंगलवार को  ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर जनसंपर्क कर आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने का अनुरोध किया।

इमझरा,पिपरोदा,केशराज,बल्लापुर,दोषपुर,मगराना,गजनाई,श्यामपुर,गोपालपुर,बेरखेड़ी,उकावद,बरखेड़ा,सफा,कुंदोल,पडरिया,मानपुर,हिनोतिया,धमनार,पाटई आदि ग्रामों का दौरा किया।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।अगर फिर से कांग्रेस की सरकार गलती से आयी तो ये सारी योजनाएँ बंद हो जायेंगी।

इस दौरान उनके साथ उनके साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  शत्रुघ्न सिंह रघुवंशी, मण्डल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह,प्रभारी गोपाल आचार्य,रणधीर सिंह रघुवंशी भादौर,देवेन्द्र तोमर,रामसिंह धाकड़ नेगमा, वीर बहादुर सिंह यादव ,शुभम्र
घुवंशी,राजीव रघुवंशी जमरा, सोबरन रघुवंशी, महेश रघुवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी, रमेश रघुवंशी खिरिया,सुरेश रघुवंशी,कीरथ सिंह रघुवंशी,जसवंत पाल,संतोष यादव,प्रदीप रघुवंशी, सतीश रघुवंशी, श्याम रघुवंशी, चन्द्रभान गजनाई, मूलचंद कुशवाह, विजय यादव, गजेंद्र यादव, देवकीनन्दन लोधी, रामवीर रघुवंशी,शुभम् सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User