अपील के बाद भी पराली जलाई तो भुगतना पड़ेगा दंड- एसडीएम

Tuesday, October 31, 2023 - 20:34
Updated: 3 years ago
0
अपील के बाद भी पराली जलाई तो भुगतना पड़ेगा दंड- एसडीएम

शाहाबाद हरदोई। एसडीम शाहाबाद पूनम भास्कर ने कहा सभी किसानों से अपील की जाती है कि वह पराली खेतों में न जलाएं इसके बावजूद अगर कोई किसान गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए पराली जलते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने यह चेतावनी शाहाबाद संवाददाता से बात करते हुए दी है । उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा जगह-जगह बैठक करके किसानों को पराली खेत में न जलाए जाने के लिए सलाह दी जा रही है, उनको पराली से होने वाले खतरों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ किसान पराली खेतों में जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं । उन्होंने कहा जिन किसानों के पास पराली है वह उसे या तो प्रधान के सुपुर्द कर दें या फिर गौशाला में पहुंचा दें लेकिन खेतों में पराली न जलाएं । पर्यावरण प्रदूषण की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा शासन का स्पष्ट निर्देश है कि खेतों में पराली न जलाई जाए। एसडीएम ने बताया गाइडलाइन का अनुपालन न करने वाले 13 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया है इसलिए कार्रवाई से बचने के लिए किसानों से अपील है कि अपने खेतों में पराली न जलाएं। अगर कोई भी अपने खेत में पराली जलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए पराली जलाने से बचें और शासन तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User