भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में बागेश्वर में जनसभा करने पहुंचे।

Wednesday, August 16, 2023 - 13:30
0
भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कराया नामांकन

नई दिल्ली।(आरएनआई)भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।
बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे थे, जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल था।पार्टी पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User