कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत

बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल आदि मौजूद रहे। अलका लांबा ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि हम सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Wednesday, August 16, 2023 - 17:03
0
कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत
congress

नई दिल्ली।(आरएनआई) दिल्ली में बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। बैठक से बाहर आने के बाद अलका लांबा ने कहा कि करीब तीन घंटे तक यह बैठक चली। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे। अलका ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
अलका ने आगे कहा कि पार्टी के पास सात महीने बचे हैं और सभी कार्यकर्ताओं को सातों सीटों के लिए तैयारी करने को कहा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष से लड़ने के लिए बना विपक्ष का गठबंधन I.N.D.I.A दिल्ली में कमजोर पड़ सकता है। 
अलका लांबा के इस बयान के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात की है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और 'I.N.D.I.A' दल एक साथ बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User