भाजपा ने हवन-पूजन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

हर बूथ पर प्रचंड जीत का लहराएं परचम : नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'

Monday, February 12, 2024 - 19:01
Updated: 3 years ago
0
भाजपा ने हवन-पूजन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

सुल्तानपुर (आरएनआई) सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलकर बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के साथ सुल्तानपुर के दरियापुर रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने फीता काटकर किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है।पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा।अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा।लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी एवं लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।।मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी।स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्न किया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला कोषाध्यक्ष व कार्यालय की व्यवस्था प्रमुख पूजा कसौधन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,विधायक राजेश गौतम,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,कृपाशंकर मिश्रा आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, शशीकांत पाण्डे,सुनील वर्मा,संजय त्रिलोकचंदी,आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, डॉ वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User