विक्षिप्त युवक ने दूसरे के घर पर फेंके पत्थर, पुलिस के डर से दरवाजे के छज्जे पर चढ़ गया

Monday, February 12, 2024 - 18:50
Updated: 3 years ago
0
विक्षिप्त युवक ने दूसरे के घर पर फेंके पत्थर, पुलिस के डर से दरवाजे के छज्जे पर चढ़ गया
दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर बैठा युवक

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने मकान के सामने वाले मकान पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद युवक दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर बैठ गया और गाली गलौज करने लगा। पुलिस द्वारा काफी मान मनौबल के बाद उसे नीचे उतारा गया। युवक को रस्सी से बांधकर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी विकास पुत्र मुन्ना मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अक्सर वह लोगों पर पत्थर फेंकना और गाली गलौज करना शुरू कर देता है। परिजनों के अनुसार इधर एक सप्ताह से उसकी हरकतें कुछ ज्यादा बढ़ गई। सोमवार की शाम उसने सामने के रहने वाले छोटे भैया पुत्र मुसाहिब अली के मकान पर अंधाधुंध पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। घबराकर छोटे भइया ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस से बचने के लिए विकास दरवाजे के छज्जे पर बैठ गया। मोहल्ले में भारी भीड़ कथित हो गई और छज्जे पर बैठकर पूरे मोहल्ले सहित पुलिस कर्मियों को गाली गलौज करने लगा। पुलिसकर्मियों द्वारा काफी मान मनौबल के बाद उसे बमुश्किल नीचे उतारा गया। उसे नीचे उतारने के बाद उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसे इलाज के लिए परिजन दोबारा लखनऊ ले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User