भाजपा जनों ने प्रधानमंत्री मोदी के 101 वी मन की बात को सुना

विविधता में है भारत की शक्ति... 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

Sunday, May 28, 2023 - 20:15
Updated: 3 years ago
0

गुना। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सबसे पसंदीदा प्रोग्राम ‘मन की बात’ 101वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘मन की बात’ का ये एपिसोड सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ है. पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है. आपकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत हे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह मन की बात के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व हैं, भावुक कर देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की शक्ति इसकी विविधता में है। हमारे देश में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी को देखते हुए युवासंगम नाम से एक बेहतरीन पहल की है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी – बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।

उक्त मन की बात रेडियो संवाद कार्यक्रम को आज भाजपा जिला कार्यालय हाट रोड पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के साथ भाजपा जनों ने बूथ क्रमाक 24 पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

इस मौके पर संतोष धाकड़,रमेश मालवीय, विकास जैन, गोविंद गुर्जर, प्रदीप सरवैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने आभार माना। इस अवसर पर परेश भार्गव, आकाश भार्गव, शिवम दुवे, हरीश उरैया, अभिषेक गहलोत सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User