भाजपा के रामराज में आम आदमी परेशान- विक्रम पांडे

Wednesday, June 18, 2025 - 20:18
Updated: 1 year ago
0
भाजपा के रामराज में आम आदमी परेशान- विक्रम पांडे
पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे

शाहाबाद हरदोई। कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार राम के नाम पर बनी थी लोगों ने रामराज की कल्पना की थी लेकिन भाजपा की सरकार में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। जिला अध्यक्ष पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर रिवाल्वर रखकर अपने पिता की रक्षा करने वाली शाहाबाद की अरीबा खान को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजने आए थे। पहले वह पीसीसी सदस्य कमलेश रस्तोगी के आवास पर पहुंचे और पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होने कहा जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से कोई भी बदलाव नहीं दिख रहा है। डबल इंजन की सरकार में आपस में टकराव देखने को अक्सर मिल जाता है। उन्होंने कहा समस्याएं जो थीं ज्यों की त्यों है । स्वास्थ्य, शिक्षा, प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों की बढ़ती हुई फीस, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है और भारतीय जनता पार्टी एक वर्ग और समुदाय विशेष को टारगेट करके काम कर रही है, और सत्ता में बने रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा राम के नाम पर बनी सरकार में रामराज बिल्कुल नहीं है। आम आदमी काफी परेशान है जिला अध्यक्ष ने बताया प्रतिदिन 20 से 25 लोगों के पास मौजूदा शासन और प्रशासन से परेशान लोग आते हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। जिला अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुने गए सांसद और विधायकों को निशाने पर रखते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर जनता का काम नहीं करना चाहते हैं। जनता ने उन्हें चुनकर भेजा लेकिन वह केवल इसी जुगत में रहते हैं कि किसी भी सूरत में उन्हें दोबारा पार्टी का टिकट मिल जाए और वह पार्टी के नाम पर जीत हासिल कर लेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश की जनता जागृत हो चुकी है। अपना अच्छा बुरा सब कुछ जानती है। उत्तर प्रदेश में आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हैसियत का अंदाजा लग जाएगा। पत्रकार वार्ता के बाद विक्रम पांडे आरीबा को सम्मान देने के लिए उसके घर रवाना हो गए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कमलेश रस्तोगी, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, अभय महिंद्रा, रानू खां आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User