50 साल में जो सीमेंट और कंक्रीट डेड हो चुके हैं, उन पर खडी हैं चार दर्जन से ऊपर दुकानों का कॉम्प्लेक्स, जर्जरता छुपाने कर दिया प्लास्टर

कभी भी हो सकता हैं आधादर्जन दुकान गिरने से जन हादसा, प्रशासन और नपा जर्जर कॉम्प्लेक्स_दुकानों एवं भवनों को लेकर हो सतर्क, जान_मॉल बचाने करे जनहित में कार्यवाही?

Jun 18, 2025 - 22:25
Jun 18, 2025 - 22:25
 0  378
50 साल में जो सीमेंट और कंक्रीट डेड हो चुके हैं, उन पर खडी हैं चार दर्जन से ऊपर दुकानों का कॉम्प्लेक्स, जर्जरता छुपाने कर दिया प्लास्टर

गुना (आरएनआई) लक्ष्मीगंज में आज नगरपालिका के 50 साल पुराने कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित इंडिया स्पोर्ट्स नामक दुकान की छत गिरने के बाद उसके नीचे के हिस्से की कुछ दुकानें प्रशासन ने बंद करा दीं। दुकान की आधी छत अभी भी खतरनाक स्थिति में लटक रही है जो कभी भी ढह सकती है। प्रशासन ने दुकान में प्रवेश रोक दिया है और सामने बेरीकेट्स लगा दिए हैं। दुकानदार का लाखों का स्पोर्ट्स मैटेरियल अभी क्षतिग्रस्त दुकान में ही भरा है बारिश होने पर उसका काफी नुकसान होगा।

इस हादसे के बाद भी कॉम्प्लेक्स को लेकर प्रशासन या दुकानदार बहुत सतर्क हुए हैं ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा। कारण कि जहां छत गिरी उसके नीचे की छह दुकानों को छोड़कर बाकी की दुकानें खुली हुई हैं। यहां करीब पचास दुकानें हैं। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के ऊपर की जगह भी गोदाम के लिए ले रखी है जिसमें जाने के लिए दुकान के अंदर से ही सीढ़ियां बना ली हैं।

आज का हादसा इमारत की दीवारों के जर्जर होने की वजह से होना माना जा रहा है। कॉम्प्लेक्स की दीवारें नीचे की ओर चिनखारी की और ऊपर ईंटों की हैं जिन पर लोहे के गर्डर रख कर छत डाली गई थी। पीछे की दीवार अचानक गिर जाने से छत नीचे आ गिरी। पूरी दीवार में चूहों ने सुराख बना रखे हैं। मौसम की मार और रखरखाव के अभाव में दीवार खस्ताहाल है।

लक्ष्मीगंज में खड़े होकर देखने पर यह बदहाली दिखाई नहीं पड़ती। लेकिन पीछे स्थित गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल की ओर से मुआयना करने पर कॉम्लेक्स की दीवार अंदर से खोखली और जर्जर दिखाई पड़ती है। जिसे सीमेंट का प्लास्टर कर छुपा दिया जाता है। इस हादसे के बाद ईश्वर से प्रार्थना ही की जा सकती है कि कोई बड़ा हादसा हो उससे पहले इस कॉम्प्लेक्स को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय किया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0