भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, संभागीय प्रभारी खरे करेंगे संबोधित

Thursday, July 2, 2026 - 12:50
Updated: 2 months ago
0
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, संभागीय प्रभारी खरे करेंगे संबोधित

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय राजनीति के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा आयोजित 'स्मरण पखवाड़ा' के अंतर्गत गुना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे विशेष रूप से उपस्थित होकर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे ।

जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन दोपहर दो बजे गायत्री मंदिर के सामने जलसा गार्डन में आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्यों,जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों,मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों,वरिष्ठजनों,

शक्तिकेंद्र संयोजकों, प्रभारियों, सभी बूथ अध्यक्षों एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है। पार्टी ने सभी से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User