लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से 250 करोड़ की ठगी का आरोप

Thursday, July 2, 2026 - 12:46
0
लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से 250 करोड़ की ठगी का आरोप

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि 'सोलेरिस सॉल्यूशन' के नाम से चल रहे इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को झांसा देकर करीब 250 करोड़ रुपये की ठगी की गई। मामले में विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह कॉल सेंटर जनवरी 2025 से संचालित हो रहा था। डीसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां काम करने वाले टेली-कॉलर्स को 30 से 40 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता था। कर्मचारियों के लिए अंग्रेजी बोलना अनिवार्य था ताकि वे विदेशी नागरिकों से आसानी से बातचीत कर सकें।

जांच में यह भी सामने आया है कि कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता था और ठगी के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के कुछ सदस्य अमेरिका में भी मौजूद हैं, जो पूरे ऑपरेशन को संचालित करने में मदद करते थे।

मंगलवार रात पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के दौरान ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। छापेमारी के दौरान मौजूद कई महिला कर्मचारियों के भावुक होने पर अतिरिक्त महिला पुलिस बल बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि ललित और विक्रम ने पूछताछ में गिरोह के कथित सरगना समेत कुछ अन्य प्रमुख लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। डिजिटल साक्ष्यों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User