भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन

Tuesday, August 29, 2023 - 19:21
Updated: 3 years ago
0
भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन

 शाहजहांपुर। (आरएनआई) जेल में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शाहजहांपुर केंद्र की बहन एवं भाइयों के द्वारा शाहजहांपुर जेल पर पधार कर सभी अधिकारियों कर्मचारी एवं महिला एवं पुरुष बंधिया को रक्षा सूत्र बांधा एवं मिष्ठान भेंट कर मुंह मीठा कराया
 इस अवसर पर बीके चरिता कुमारी,विनीता,दीप्ति,वर्षा, शान्ति, स्वाति,भाई आर्यन, महेश उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बहन चरिता कुमारी से राखी बंधवाई तथा बहन चरिता कुमारी ने जेल अधीक्षक को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। अन्य सभी अधिकारियों उप जेलर अनिल विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सुरेंद्र गौतम, केके पाण्डेय व श्रीमती पूनम तिवारी तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।
सभी बंदियों ने प्रसन्नचित्त मुद्रा में राखी बंधवा कर मुंह मीठा किया। महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों ने भी राखी बंधवाई व मिष्ठान खाया। तथा सभी के चेहरे पर मुस्कान व संतुष्टि के भाव थे।
ज्ञातव्य है कि अनेकानेक बंदियों के या तो बहनें नहीं या वे गरीबी के कारण आने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसी हालत में अनेक बंदी त्योहार पर बहुत परेशान व दुखी रहते हैं और उनका त्योहार फीका रह जाता है।जेल प्रशासन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है कि कोई बंदी कोई अनहोनी न कर ले।
अतः सभी का त्योहार खुशहाल माहौल में मने इसके लिए प्रशासन का यह प्रयास होता है कि हर बंदी के सुख-दुख जाना जा सके और तदनुसार कदम उठाए जा सके। इसी कड़ी में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए यह कदम उठाए गए। 
कल दिनांक 30/08/2023 को पुनः सामाजिक सहयोग से बंदियों के साथ रक्षाबंधन मनाने का कार्यक्रम रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User