गैस एजेंसी पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पूछा कब मिलेगा 450 में सिलेंडर

सीएम पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप सिलेंडर को बांधी राखी

Tuesday, August 29, 2023 - 19:50
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सावन में लाड़ली बहनाओं को उपहार स्वरूप  450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा पर अब कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी पहुंचकर प्रदर्शन कर गैस सिलेंडर को ही राखी बांध दी। इस दौरान उन्होंने पूछा कि आखिर सावन बीतने को है, लेकिन लाड़ली बहनाओं को 450 रुपए में सिलेंडर कब मिलेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सीएम शिवराज सिंह की झूठी वादा खिलाफी बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सदर बाजार स्थित गैस गोदाम कार्यालय पहुंचकर एजेंसी संचालक से पहले सवाल जबाव किए। फिर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर सिलेंडर को राखी बांधी। इस दौरान गैस गोदाम संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभी तरह की कोई आदेश उनके पास नहीं आया है कि गैस सिलेंडर 450 में उपलब्ध कराया जाएगा। ना ही इस संबंध में कोई कोई तारीख निश्चित की गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ था जहाँ सीएम शिवराज ने सावन महीने तक रसोई गैस सिलेंडर को 450 में देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद अब हर तरफ महिलाओं में यही चर्चा है कि 450 में गैस सिलेंडर कब और कैसे मिलेगा। बड़ी संख्या में महिलाएं गैस एजेंसी ऑफिस पहुंच रही है। इस मौके पर हरी शंकर विजयवर्गीय प्रदेश महामंत्री, गोपाल शर्मा, दीपेश पाटनी, लालजीराम जाटव, मोहन रजक, प्रेम नारायण राठौर, महेश कुशवाह पार्षद, मुकुल जैन, रहीश खान, अकरम कुर्रेशी, बिंदु सिंह, सुनीता अहिरवार, केसर बाई, वंदना, कलाबाई, संतरा बाई, राम सखी, डोली, मनिया, पिंकी, गणेशी, मैंगो बाई, रामकली, भूरी, लीलाबाई, रेखा बाई आदि उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User