राजकीय क्रीडा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान में 19 अगस्त से

Tuesday, August 29, 2023 - 18:46
Updated: 3 years ago
0
राजकीय क्रीडा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान में 19 अगस्त से

शाहजहांपुर। (आरएनआई) आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय क्रीडा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान में 19 अगस्त से चल रहे श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन कल देर रात भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक सैकड़ो शिव भक्तों द्वारा किया गया इस आयोजन का रुद्राभिषेक के साथ विश्राम हुआ आज इस आयोजन के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहद स्तर पर भंडारा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से शुरू कराया गया जो शाम तक चलता रहा भंडारा शुरू करने से पहले काशी की भूमि बनारस से प्रखंड विद्वान आचार्य श्री विवेकानंद शास्त्री ने व्यास पीठ पर स्थापित देव प्रतिमा का पूजन कराया पूजन उपरांत हवन एवं शांति पाठ संपन्न हुआ व्यास पीठ पर आमंत्रित देव प्रतिमाओं का भोग लगाकर दडीस्वामी एवं कन्याओं को भंडारा का प्रसाद ग्रहण कराया गया इसके बाद आचार्य जी ने व्यास पीठ पर आमंत्रित देव प्रतिमाओं का विसर्जन कराया पूजन संपन्न होने के बाद भंडारा का शुभारंभ शिव महापुराण आयोजन के मुख्य आयोजक हरि शरण बाजपेई सीमा बाजपेई एवं अध्यक्ष दीपक शर्मा मीना शर्मा प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं भक्तगणों को भोजन परोस कर कराया जिसके उपरांत हजारों भक्तगणो राहगीरों ने हर हर शंभू हर हर महादेव के जय घोष के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर मुकेश गुप्ता मिंटू कुलदीप गुप्ता सतीश वर्मा विश्व मोहन बाजपेई अभिषेक बाजपेई आदि का सहयोग रहा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User