भव्य व ऐतिहासिक निकलेगी शोभायात्रा-रत्नेश चटर्जी

Sunday, October 15, 2023 - 08:48
Updated: 3 years ago
0
भव्य व ऐतिहासिक निकलेगी शोभायात्रा-रत्नेश चटर्जी

हाथरस, (आरएनआई) नगर मे हर वर्ष धूमधाम के साथ निकाले जाने वाली भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बैठक आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयाँन छप्पन नाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई, जिसमे युवा समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रत्नेश चटर्जी को वाल्मीकी समाज ने सर्व सहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक की अध्यक्षता राकेश मास्टर व संचालन बॉबी चौहान द्वारा किया गया। वहीं पिछली बार के शोभायात्रा अध्यक्ष अरुण निर्मल ने लेखा जोखा दिया वहीं समाज के लोगों द्वारा गत वर्ष निकाली गयी शोभायात्रा की सराहना की गयी। इस दौरान रत्नेश चटर्जी ने कहा मे और मेरा पूरा परिवार समाज की सेवा व मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर्य रहता है। मुझे समाज के द्वारा जो आशीर्वाद मिला है उस जिम्मेदारी के तहत मेले को भव्य व ऐतिहासिक बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी समाज के लोगों का मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं पार्टी स्तर से भी किसी बड़े चेहरे को मेले मे लाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी। बैठक के दौरान प्रेम बिहारी चटर्जी, राजू पथरे, सभासद अभिषेक राज, बद्रीलाल, नरेश बैनवाल, हृदेश चौटाला, दिलीप दब्बू, राजकुमार, राजू निर्भय, अर्जुन वाल्मीकि, मनोज मलिक, विनोद कोमल, जितेंदर चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User