मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है

Sunday, October 15, 2023 - 08:42
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है

हाथरस, (आरएनआई) दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को मा. मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद आगमन के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल रविन्द्र व डीआईजी शलभ माथुर ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, मा0 विधायिका सदर, जिला अध्यक्ष, के साथ बांग्ला इंटर कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासान द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान मंडलायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी की आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मैदान में वैरीकेटिंग व्यवस्था, वीआईपी एवं आम जनमानस के प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था के बारे में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान मा0 विधायिका सदर, जिला अध्यक्ष, अपर जिला अधिकारी वि0 रा0 अपर जिला अधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्र अधिकारी पुलिस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User