भय, भूख व बेरोजगारी के खिलाफ आम चुनाव में उतरेगी जय महाभारत पार्टी

(उषा/मधुबाला/अर्चना)

Thursday, February 29, 2024 - 17:41
Updated: 3 years ago
0
भय, भूख व बेरोजगारी के खिलाफ आम चुनाव में उतरेगी जय महाभारत पार्टी

नई दिल्ली (आरएनआई) जय महाभारत पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भय,भूख व बेरोज़गारी के खिलाफ  चुनाव मैदान में उतरेगी।

पार्टी की आज यहां संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में इस आशय का फैसला लिया गया। इसके साथ ही सभी 543 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का भी निर्णय लिया गया। 

पार्टी प्रमुख भगवान श्री अनंत विष्णुदेव प्रभु,राजयोगी श्री आनंद योगी महाराज, पार्टी के शीर्ष नेताओं, पं गणेश दत्त जोशी, राजीव खोसला, सजन झा ने पत्रकारों को  यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन के समापन पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया एवं इसी मुद्दे पर अगला लोक सभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। 

पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रभु ने कहा कि हम भय, भूख एवं बेरोजगारी को समाप्त करने की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।पार्टी ने सभी 543 सीटों पर लड़ने का मानस बनाया है।इसके लिए समान विचारधारा वाले दलों के लिए विकल्प खुले हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सातो सीटों पर दमदार प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां भी पूरी दम ख़म से चुनाव में पार्टी उतरेगी ।

श्री प्रभु ने कहा कि अधिवेशन में  पार्टी संसदीय बोर्ड एवं संगठन में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी है।इसके साथ ही कुछ को चुनाव प्रचार अभियांन से जोड़ा गया है।इसकी सूची आयोग को दी जायेगी।

पार्टी प्रमुख ने कहा कि हम फ्री शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे । एल पी जी  के बदले जनता को गोबर गैस सस्ते दामों पर देंगे। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। एल.एस।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User