भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ के तत्वावधान में आज भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पूजनोत्सव कलम पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया

Sunday, November 19, 2023 - 21:19
Updated: 3 years ago
0
भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ के तत्वावधान में आज भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पूजनोत्सव कलम पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया

कादीपुर, (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। संरक्षक अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में मुख्य यजमान के रूप में कादीपुर उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना हवन करते हुए विशिष्ट जनों के सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर अपरपुलिस अधीक्षक आईपीएस विपुल श्रीवास्तव एवं केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ सुशील सिन्हा उपस्थित रहे।

डॉ गुरुदीन लाल श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान शोधनपुर निवासी अच्छेलाल श्रीवास्तव, 96 वर्षीय श्रीमती प्राना देवी रानीपुर कायस्थ एवं हापुड़ एसडीएम इला प्रकाश श्रीवास्तव, सीमा सड़क संगठन भारत सरकार में जूनियर इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव प्रियम, उप्र विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में अस्सिटेंट इंजीनियर अनुराग श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, विजय विद्रोही, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री रवि श्रीवास्तव सन्दीप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक ई माता प्रसाद श्रीवास्तव,शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, शिवभूषण लाल श्रीवास्तव, तनिष्क श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, आंसू श्रीवास्तव, प्रधान बृजकुमार श्रीवास्तव अन्नू , दयाराम पाण्डेय एडवोकेट, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सभासद बृजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User